Bikaner Live

आज दिनांक 20 जनवरी वार मंगलवार को कचहरी परिसर में गोचर ओरण संरक्षण समिति (बीकानेर) व अखिल भारतीय गौवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर राजस्थान के पदाधिकारीयों ने 27 जनवरी को होने वाले महापड़ाव की समीक्षा बैठक की।

आज दिनांक 20 जनवरी वार मंगलवार को कचहरी परिसर में गोचर ओरण संरक्षण समिति (बीकानेर) व अखिल भारतीय गौवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर राजस्थान के पदाधिकारीयों ने 27 जनवरी को होने वाले महापड़ाव की समीक्षा बैठक की। बीकानेर विकास प्राधिकरण व जिला प्रशासन द्वारा जिले की गोचर भूमि को नए मास्टर प्लान में आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक व अन्य प्रयोजनार्थ किए जाने का विरोध जिले में गत चार महीने से चल रहा है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के नोटिफिकेशन जारी करते हुए गोचर भूमियों का म्यूटेशन बीडीए के नाम दर्ज करने पर बीकानेर की आम आवाम में आक्रोश है। इसी विरोध के चलते 27 जनवरी को संत समाज व बीकानेर की आम आवाम द्वारा जिला कलेक्टर के सामने एक महापड़ाव आयोजित होने जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के निर्देशानुसार बीकानेर जिले के विधायकों ने आंदोलन कर रहे गौ भक्तों को मौखिक रूप से सकारात्मक आश्वासन दिया है परंतु समिति के पदाधिकारी ने इन सब तथ्यों की लिखित में मांग की है। आंदोलन के संयोजक शिव गहलोत ने बताया की क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग टीमों को गठित कर इस महापड़ाव के जनसंपर्क को विस्तार पूर्वक किया जाएगा। इस बैठक में मनोज कुमार सेवग़, सूरजमाल सिंह नीमराना, योगेश गहलोत, सूरजप्रकाश राव, निर्मल शर्मा, यशवेंद्र चौधरी, कैलाश सोलंकी, नवरतन शर्मा, धनपत मारू, रामजी, रॉयल बन्ना, विजय थानवी, किशन शर्मा, बृजेंद्र सिंह राठौड़, अशोक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!