Bikaner Live

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तृतीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजली अर्पित कर किया स्मरण

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तृतीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजली अर्पित कर किया स्मरण

बीकानेर। मित्र एकता सेवा समिति द्वारा स्वर कोकिला लता मंगेशकर की शुक्रवार को तृतीय पुण्यतिथि पर बी. सेठिया गली स्थित मयूर क्लोथ हाउस में उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित उनके गानों का किया स्मरण।
सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर लता के गाये गीतों को बीकानेर के संगीत प्रेमियों ने अपनी आवाज देकर भारतरत्न विभूति को स्वारंजलि दी। समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील बांठिया, उपाध्याय राजकुमार जीनगर, सचिव सैयद अख़्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, राजेन्द्र बड़गुजर, अशोक कुमार टाक , प्रेमरतन बिस्सा एवं विशाल कच्छावा सहित आदि संगीत प्रेमियों ने लता को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सेवा समिति संरक्षक एवं संगीत प्रेमी सुनील दत्त नागल ने कहा कि लता मंगेशकर के गाये गीत हमेशा अनमोल रहेंगे। संगीत प्रेमी आज भी उनके गीतों गाकर उनकी स्मृति में जिंदा रखे हुए। उपाध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि लता मंगेशकर भारत की नहीं बल्कि पूरे विश्व के गायकारो में अपनी अलग पहचान रखती थी। लता ने पूरे विश्व में अपनी गायिकी की छाप छोड़कर भारत को गौरांवित किया। उनके गाये उभरते गायकों के लिए सदैव प्रेरणा दायक रहेंगे।
उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि लता मंगेशकर के गाये गीत आज भी तरोताजा है, किसी तरह की परेशानी में हो लता जी के गाये गीतों को गुनगुना पर तरोताजागी पैदा होती, जबकि आज के गीत एवं गायक कलाकार लता के आसपास भी नहीं दिखते ऐसा लगता है कि आज भी स्वयं वो खुद गा रही है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!