Bikaner Live

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में भामाशाह सम्मान एवं विद्यार्थी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में भामाशाह सम्मान एवं विद्यार्थी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

बीकानेर/गंगाशहर, 7 फरवरी। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में भामाशाह सम्मान एवं विद्यार्थी पुरस्कार वितरण समारोह बीकानेर पश्चिम क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि गंगाशहर क्षेत्र भामाशाहों का क्षेत्र है जब विद्यार्थियों की पात्रता होगी तो भामाशाह महाविद्यालय और विद्यार्थियों के लिए और भी अधिक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर होंगे। इसलिए विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहशैक्षणिक सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। श्री जेठानंद व्यास स्वयं भी भामाशाह के रूप में सम्मानित हुए। आपने महाविद्यालय को ₹ एक लाख की राशि का सीसीटीवी कैमरा सिस्टम भेंट किया था। विशिष्ट अतिथि श्री महावीर जी रांका ने महाविद्यालय को एक लाख रुपए के आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

प्राचार्य डॉ बबीता जैन ने अपने संबोधन में महाविद्यालय को निरंतर सहयोग प्रदान करने वाले सभी भामाशाहों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉक्टर जैन ने महाविद्यालय को आवंटित मुरली मनोहर मैदान स्थित भूमि का स्वामित्व न मिलना, गोचर संरक्षण समिति भीनासर द्वारा की गई अवैध तारबंदी, महाविद्यालय में आवागमन हेतु सड़क की आवश्यकता संबंधी प्रकरणों का भी जिक्र किया। इसके समाधान का आश्वासन जनप्रतिनिधियों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने महाविद्यालय के विकास में सहयोगी बने सभी भामाशाहों का आभार ज्ञापन किया।

इस अवसर पर श्री जेठानंद व्यास के साथ ही श्री बसंत कुमार नौलखा, नरेंद्रमल सुराणा, पारस मल सुराना जयपुर, राजकरण पुगलिया, रिद्धकरण सेठिया, मनोज बैद गंगाशहर, मिथिला भूरा का भी भामाशाह के रूप में सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री विनोद बाफना ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर दिग्विजय सिंह शेखावत विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेघराज रिद्धकरण सेठिया के सौजन्य से 100 से भी अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार प्रदान किये गए। वंशिका मेघवाल को महाविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा रचित अंधेर नगरी नामक नाटक का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ समीक्षा व्यास और डॉ संतोष बैद के द्वारा किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!