Bikaner Live

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा पुष्करणा ओलंपिक सावे में 108 वधुओं को सामूहिक भेंट

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा पुष्करणा ओलंपिक सावे में 108 वधुओं को सामूहिक भेंट
बीकानेर।
दिनांक 10 फरवरी 2026 को बीकानेर में आयोजित होने जा रहे पुष्करणा ओलंपिक सावे (सामूहिक विवाह) के पावन अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल एवं उसके सदस्यों द्वारा एक अनुकरणीय सामाजिक पहल की जा रही है। इस अवसर पर वधु पक्ष की 108 परिवारों की बेटियों को सामूहिक रूप से उपयोगी घरेलू सामग्री एवं भेंट प्रदान की जाएगी।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक समरसता, सेवा एवं मातृशक्ति के सम्मान की भावना को सुदृढ़ बल मिलता है।
राजस्थान वूल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री कमल कल्ला ने कहा कि पुष्करणा ओलंपिक सावे जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, संस्कार और सहयोग की भावना मजबूत होती है। व्यापारिक संगठनों की भागीदारी से ऐसे सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा एवं व्यापक समर्थन प्राप्त होता है।
मंडल के सचिव श्री संजय जैन सांड ने कहा कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने परस्पर प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मद्देनज़र वधुओं को सामूहिक भेंट देने का यह नवाचार प्रारंभ किया है, जो आने वाले समय में समाज के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!