Bikaner Live

फाग उत्सव को लेकर श्री खाटू श्याम मंदिर में व्यापक तैयारियां,स्वच्छता, सुविधाएं और सामाजिक संदेशों पर विशेष फोकस

फाग उत्सव को लेकर श्री खाटू श्याम मंदिर में व्यापक तैयारियां

स्वच्छता, सुविधाएं और सामाजिक संदेशों पर विशेष फोकस

बीकानेर।
फाग उत्सव के पावन अवसर को लेकर बीकानेर–जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि बाहर से एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंदिर के ट्रस्टी ओम जिंदल ने बताया कि फाग उत्सव से पूर्व मंदिर परिसर की संपूर्ण साफ-सफाई करवाई जा रही है। साथ ही मंदिर परिसर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पीने के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से पानी की टंकियों की विधिवत सफाई करवाई गई है तथा आरओ मशीनों की भी साफ-सफाई करवाई गई है।

उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के.के. शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी फाग उत्सव के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंदिर प्रन्यास महासचिव सुरेश चंद्र भसीन सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य सुरेश अग्रवाल एवं बृजमोहन जिंदल भी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर के अंदर एवं आसपास विभिन्न स्थानों पर कचरा पात्र लगाए जाएंगे, जिससे स्वच्छता बनी रहे। इसके साथ ही समाज को सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से जागरूकता संबंधी होल्डिंग्स भी लगाई जाएंगी। इन होल्डिंग्स में मुख्य रूप से नशा मुक्ति, यातायात नियमों के पालन तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे।

इसके अलावा मंदिर परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाए रखने के संदर्भ में भी विचार-विमर्श किया गया और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में स्थित सभी शौचालयों की मरम्मत एवं सुधार कार्य भी करवाया जा रहा है। वहीं बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंदिर में लिफ्ट सुविधा शीघ्र शुरू करवाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

मंदिर ट्रस्ट का उद्देश्य है कि फाग उत्सव के दौरान आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर सके और मंदिर से समाजहित का सकारात्मक संदेश भी लेकर लौटे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!