Bikaner Live

महिला उपमुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किया जाना महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल- अर्चना सक्सेना गोयल
soni

महिला उपमुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किया जाना महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल- अर्चना सक्सेना गोयल

बीकानेर। अर्चना सक्सेना गोयल ने कहा कि बजट में मिली सुविधाओं से महिलाएं सशक्त और अधिक आर्थिक सामाजिक दृष्टि से मजबूत होगी
राजस्थान विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। लगातार तीसरी बार एक महिला उपमुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किया जाना अपने आप में महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को जो प्राथमिकता दी गई है, वह स्वागतयोग्य है। ‘लखपति दीदी’ योजना की राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख करना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय है।
अनुकम्पा नियुक्ति में पुत्र-वधू को शामिल करना संवेदनशील और सामाजिक न्याय आधारित पहल है। साथ ही मातृत्व अवकाश संबंधी प्रावधानों में सुधार और CCL को अधिक लचीला बनाना कार्यरत महिलाओं के लिए राहतकारी कदम है।
हमारी संस्था इन सकारात्मक घोषणाओं का स्वागत करती है और आशा करती है कि इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर राज्य की महिलाओं को वास्तविक लाभ पहुँचाया जाएगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

कृषि एवं कृषि कल्याण के साथ बच्चों को शिक्षा का बेहतर वातावरण और मरीजों को गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः श्री गोदारा,लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर रहे खाद्य मंत्री, अनेक विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

http://

Related Post

Read More »

जैन एक जाति नहीं, व्यवस्था का नाम है – दाताश्री रामेश्वरानंद,जैन महासभा बीकानेर के शपथ ग्रहण समारोह में कन्हैयालाल बोथरा अध्यक्ष , जतनलाल संचेती महामंत्री व नवगठित टीम ने ली शपथ

Read More »
error: Content is protected !!