Bikaner Live

सक्षम बीकानेर जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

सक्षम बीकानेर जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

बीकानेर।
रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र में सक्षम बीकानेर जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री नीरज शर्मा (प्रांत उपाध्यक्ष) ने की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज बीकानेर में स्थित शारीरिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग में चल रहे दिव्यांग जनों के लिए कैंप में सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र द्वारा दी जा रही उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना की एवं जिला कार्यकारिणी को बधाई दी।

बैठक में सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समाज में दिव्यांगजनों के उत्थान, समावेशन एवं सामाजिकीकरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक में दिव्यांग जनों के लिए आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई l
इस अवसर पर दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से उन्हें शैक्षिक एवं अशैक्षिक भ्रमण स्थलों पर ले जाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
बैठक सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!