Bikaner Live

त्रिआयामी उत्सव पिंक फेस्ट का आयोजन-“बगत रै साच ने मांडणों लेखक रो धर्म हुवै”_मोनिका गौड़
soni

त्रिआयामी उत्सव पिंक फेस्ट का आयोजन-“बगत रै साच ने मांडणों लेखक रो धर्म हुवै”_मोनिका गौड़

जयपुर साहित्य, संगीत और चित्रकला के त्रिआयामी उत्सव पिंक फेस्ट के पांचवें संस्करण का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना संस्थानिक क्षेत्र, जयपुर में हुआ। साहित्य को समर्पित इस कार्यक्रम में दूसरे दिन डॉ. शारदा कृष्ण के सद्यः प्रकाशित राजस्थानी कविता संग्रह “घर कीं कैवणों चावै” का विमोचन किया गया।
पुस्तक विमोचन अवसर पर बीकानेर की हिंदी-राजस्थानी की वरिष्ठ साहित्यकार समालोचक मोनिका गौड़ ने मुख्य वक्तव्य देते हुए काव्य संग्रह की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने कविताओं में कथ्य-तथ्य की समग्रता, समकालिकता तथा संभावनाओं पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि “बगत रै साच ने मांडणों लेखक रो धर्म हुवै।”
डॉ. शारदा कृष्ण ने अपनी लेखन यात्रा साझा करते हुए संग्रह की कुछ चुनिंदा कविताओं का भावपूर्ण वाचन किया, जिसे श्रोताओं ने सराहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार नंद भारद्वाज ने की, तथा संचालन कामना राजावत ने किया।
इस अवसर पर राज्य भर से पधारे साहित्यकार व लेखक वेदव्यास, शिवानी, दर्शना उत्सुक, नीलम पारीक, राज बिजारणिया, हरिमोहन सारस्वत ‘रूंख’, मेवाराम गुर्जर सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!