Bikaner Live

हर आयो हर आयो से गूंजा शहर बीकानेर

पुष्करणा सामूहिक सेवा व्यवस्था समिति के मुख्य कार्यक्रम प्रथम दुल्हा विष्णु रूप के रूप में गोपाल किराडु को सम्मानित किया गया जो सबसे पहले पहुंचे।
मोहता चौक में भारी जन सैलाब ने जयघोष के साथ प्रथम दुल्हा का स्वागत हुआ।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,समिति के संरक्षक एड  एस एल हर्ष, अध्यक्ष ओंकार नाथ हर्ष,उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अनिल बोड़ा, सचिव दिलीप जोशी, बलदेव व्यास, के सी बिस्सा , सुरेन्द्र व्यास,भरत पुरोहित केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि तेजाराम सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर पर राजकुमार पुरोहित कोलकाता निवासी ने भी अपनी तरफ से गिफ्ट हैंपर दिया । पूरे तीन घंटे चले कार्यक्रम में एडवोकेट विजयलक्ष्मी व्यास ने भी स्वागत गीत सुनाया।
विधायक जेठानंद व्यास ने इस अवसर पर कहा कि पुष्करणा समाज को आदर्श मान बहुत से अन्य समाज भी आज सामूहिक सावा पर जोर देने लगे हे हमारे समाज का दायित्व हे कि अग्रणी बन आगे भी अनवरत इसे जारी रखे और समाज को और अधिक सुधार के साथ आगे लेकर जाए।
उन्होंने आश्वस्त किया कि समाज के लिए हर समय सहयोग हेतु तैयार हु।
पूर्व मंत्री बी डी कल्ला ने पुष्करणा सामूहिक सावा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अनेकों वर्ष तक यह हर चार वर्ष बाद होता रहा हे लेकिन अब विगत कुछ समय से दो वर्षों के बाद होने लगा हे जिससे अधिक इंतजार नहीं करना पड़ता।
कल्ला ने सामाजिक दृष्टिकोण को हमेशा सकारात्मक रखने पर बल दिया।
इस अवसर पर सभी सफाई कर्मचारियों, सुनील चांवरिया जमादार, रवि कुमार सेक्टर आफिसर का भी शाल, दुपट्टे और गिफ्ट हैम्पर के साथ स्वागत किया गया तथा यातायात कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।
देश के कोने कोने से भाग लेने वाले और देखने आए लोगों ने से भीलवाड़ा की लोक कलाकारों की टीम मेड़ता से आए समाजसेवी बबलू व्यास का भी मंच द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सावा समिति की महिला टीम ने शानदार विवाह गीतों की अनेक प्रस्तुतियों से माहौल रंगमय कर दिया।
समाजसेवी और सुप्रसिद्ध खिलाड़ी शंकरलाल हर्ष स्वर्गीय के द्वारा स्थापित इस संस्थान के लगातार 65 वर्ष से यह संस्थान कार्य कर रहा हे।
पूरे कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र हर्ष ने ज्योति प्रकाश रंगा के साथ किया।
अंत में एड एस एल हर्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सावा में और कुछ सुविधा प्रदान करने का भरोसा दिखाया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post