Bikaner Live

SJPS: “स्ट्रेस फ्री एग्जामिनेशन” विषय पर प्रेरणादायक सेमिनार आयोजित,“सफलता के लिए महापुरुषों के जीवन दर्शन से ले प्रेरणा” – डॉ. गौरव बिस्सा

SJPS: “स्ट्रेस फ्री एग्जामिनेशन” विषय पर प्रेरणादायक सेमिनार आयोजित

“सफलता के लिए महापुरुषों के जीवन दर्शन से ले प्रेरणा” – डॉ. गौरव बिस्सा

बीकानेर, 09 फरवरी 2026।
श्री जैन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रखने के उद्देश्य से मोटिवेशन गुरु डॉ. गौरव बिस्सा (एसोसिएट प्रोफेसर, ईसीबी बीकानेर) द्वारा “स्ट्रेस फ्री एग्जामिनेशन”विषय पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के माल्यार्पण कर स्वागत के साथ किया गया।

सेमिनार में डॉ. गौरव बिस्सा ने विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षा तनाव के साथ नहीं, बल्कि एकाग्रता, सकारात्मक सोच एवं अनुशासन के साथ ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन, परीक्षा भवन में समय पर पहुँचने तथा शांत मन से प्रश्न हल करने के महत्वपूर्ण गुर बताए। उन्होंने कहा कि अच्छे अंक के साथ-साथ मूल्यवान शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी होती है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी ने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के सूत्र अत्यंत सहज व सरल तरीके से समझाने के लिए अतिथि का आभार व्यक्त किया। साथ ही CBSE तथा विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डॉ. गौरव बिस्सा के करकमलों द्वारा प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनमें नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार किया।

शालाध्यक्ष श्री विजय कुमार कोचर, सचिव सीए माणक कोचर एवं सीईओ सीमा जैन ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ज्योति मिश्रा द्वारा किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!