Bikaner Live

भगवान राधा श्रीकृष्ण एवं गणेश जी की मूर्ति,मंदिर में स्थापित 

आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को वार शुक्रवार तिथि एकादशी में प्रातः 10 बजे पूर्ण विधि विधान से अणचाबाई अस्पताल ( सिटी डिस्पेंसरी no.1) में भगवान राधा श्रीकृष्ण एवं गणेश जी की मूर्ति को मंदिर में स्थापित  किया गया।
इस अस्पताल प्रांगण को मंत्रों से गुंजायमान  करते हुए  इन मूर्तियों को मंदिर में विराजित किया गया। इन मूर्तियों की भव्यता , सुंदरता एवं चेतनता से इनके एकदम साक्षात विराजित होने का अहसास रहा। पंडित चिया महाराज एवं उनके सहयोगी पंडितों ने पंचामृत एवं अनेकों पुष्प , द्रव्यों से इन मूर्तियों का अभिषेक किया।
डॉ सविता सहारण, डॉ अनामिका जोशी, डॉ गौरव शर्मा एवं समस्त पैरामेडिकल स्टाफ ने इस प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन के दौरान पूरी तन्मयता से इस दिव्य पल को अपनी मौजूदगी से इस भक्तिमय माहौल से अभिभूत कर दिया।
यहां तक कि ऐसे अनेक मरीज भी जो स्वास्थ लाभ हेतु डॉक्टरी परामर्श के लिए आए वो स्वयं भी अपनी बीमारी को दरकिनार कर इस हवन रूपी दिव्य क्षण के गवाह बने। पूरे तीन घंटे चले इस आध्यात्मिक माहौल ने वातावरण को पूर्णतया भक्तिमय बना दिया।
सबसे उत्तम बात तो यह थी कि पंडितों ने किसी भी विधि को दरकिनार न करते हुए पूर्णतया लयबद्ध एवं क्रमानुसार सभी मंत्र  और समस्त पूजन सामग्री का बहुतायत में इस्तेमाल कर भक्ति का समां बांध दिया। कोई भी नहीं चाह रहा था कि इस ऐतिहासिक पल से हम वंचित रहे, अतः सभी प्रातः समयपूर्व ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवा बैठे। बहराल भगवान श्री कृष्ण एवं गणेश भगवान से यही प्रार्थना है कि अपनी कृपा दृष्टि इन सब पर बनाए रखना।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!