Bikaner Live

खंजर क्लब का चंग धमाल कार्यक्रम 15 फरवरी को

खंजर क्लब का चंग धमाल कार्यक्रम 15 फरवरी को

बीकानेर।‌ बीकानेर खंजर क्लब का चंग धमाल कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनता व भक्तों के आह्वान पर महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी से शुरू होगा। रतन बिहारी मंदिर के आगे शाम पांच बजे भोलेनाथ के भजन और होली धमाल गाएंगे। अध्यक्ष घनश्याम सोलंकी ने बताया कि 18 फरवरी को शाम पांच बजे जूनागढ़ गणेश गेट के आगे खंजर क्लब रंग-बिरंगी पोशाकों में टीम को लेकर चंग धमाल पर प्रस्तुति देंगे। नृतका रतना रंगीली व कृष्णा रंगीली नृत्य करेंगे।कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, मित्र एकता सेवा समिति अध्यक्ष सुशील यादव,सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा, अनिल पाहुजा, राजकुमार जीनगर, कमलकांत सोनी, शांति देवी चौहान, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, एनडी कादरी, किसन जोशी, सतीष खत्री , सैय्यद अख्तर, दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, के.कुमार आहूजा, जितेंद्र व्यास, मोहन कडेला , रामदयाल भाटी, प्रकाश सामसुखा, शाकिर हुसैन चौपदार, देवेश भाटी, राजकुमार भाटिया, रामकिशोर यादव, नंदकिशोर भूंड, रवि भल्ला , राजेन्द्र बोथरा,एम रफीक कादरी, भवानी सिंह, नरेश खत्री , राहुल रंगा राजस्थानी, हेमंत पुरोहित, मेघराज नागल, राजेंद्र बड़गुजर, विक्रम सिंह परिहार, विमल देवड़ा, नारायण बिहाणी, दीपक पारीक , त्रिलोक सिंह चौहान सहित आदि संगीत कला से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। खंजर क्लब में जैसलमेर से अलगोजा यंत्र बजने वाले कलाकार शिक्षक मनोज प्रजापत कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!