Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस एवं विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में साइकिलिंग रन का आयोजन
soni

फिटनेस के साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बीकानेर, 21 मार्च। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली साइकिलिंग रन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस एवं विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को उत्साहपूर्वक किया गया।  

जिला साइक्लिंग संघ के सचिव श्री सुरेन्द्र कुकणा ने बताया कि साइकिलिंग रन का शुभारंभ संभागीय मुख्य वन संरक्षक श्री हनुमान राम द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर आईजीएनपी के चीफ इंजीनियर श्री विवेक गोयल तथा जीएसटी विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती चित्रा सिंह,उप वन संरक्षक श्री जी. वेंकटेश, उप वन संरक्षक (वन्यजीव) श्री संदीप कुमार छलानी, उप वन संरक्षक श्री लखन सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री चंद्रभान सिंह (जोड़बीड) एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी (वन्यजीव) श्री वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

श्री कुकणा ने बताया कि यह साइक्लिंग रन शहीद स्मारक पब्लिक पार्क से प्रारंभ होकर मरुधरा बॉटनिकल गार्डन, बीछवाल तक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।साइक्लिंग रन में प्रतिभागियों ने फिटनेस, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” का संदेश प्रसारित किया।

साइकिलिंग रन में अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट श्री दयालाराम, एनएलसी अधिकारी श्री राजेश चौधरी, श्री राम प्रसाद, श्री श्रवण, श्री ललित, श्री जेठाराम गाट, श्री बस्तीराम बिश्नोई, श्री सुरेंद्र एवं श्री अजय जावा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!