Bikaner Live

नवरात्रि में बीकानेर का दुर्गा मंदिर बना आस्था का केंद्र दिनभर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
soni


बीकानेर जस्सूसर गेट के बाहर स्थित दुर्गा माता मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है

नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है जिससे बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं मंदिर में प्रतिदिन हजारों कुंटल विभिन्न प्रकार के फूलों से आकर्षक सजावट की जा रही है जो श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है

मंदिर प्रबंधन की देखरेख कर रहे रिटायर्ड कैप्टन


भीयाराम चौधरी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान यहां विशेष पूजा अर्चना और महाआरती का आयोजन किया जाता है जिससे भक्तों में उत्साह और आस्था का संचार होता है

मंदिर के पुजारी अमित मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रतिदिन सुबह छह बजे मंगला आरती होती है इसके बाद सुबह नौ बजे और सायं सात बजे महाआरती का आयोजन किया जाता है वहीं पुजारी अंकित मिश्रा के अनुसार रात्रि दस बजकर तीस मिनट पर शयन आरती के साथ मंदिर के पट बंद किए जाते हैं

मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहती हैं और भक्तजन पूरे श्रद्धा भाव से माता की पूजा अर्चना करते हैं मंदिर के फाउंडेशन प्रकाश कुमार मोहता कोलकाता से ऑनलाइन माध्यम के जरिए आरती और पूजा में शामिल हो रहे हैं

मंदिर के पीछे स्थित मोहता गार्डन में सायंकाल भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है जहां भक्तजन भक्ति रस में डूबकर माता की आराधना करते हैं जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो जाता है

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!