Bikaner Live

नायाब व अनोखी व मजबूत पतंग व
डोर की श्रीगंगानगर वालों की दुकान का शुभारंभ
soni


बीकानेर, 10 अप्रैल। श्री गंगानगर के गुजरात, पंजाब सहित अनेक राज्यों में नायाब, अनोखी और मजबूत पतंग और डोर के निर्माता व विक्रेता एम.आर.एम.काइट का शुभारंभ शुक्रवार को विश्वकर्मा गेट के बाहर विधायक जेठानंद व्यास ने किया। इस अवसर पर एम.आर.एम. काइट के संस्थापक सरदार मनप्रीत सिंह व राजसिहं, रमेश स्वामी सहित अनेक पतंग के शौकीन व बीकानेर के पतंग-डोर विक्रेता मौजूद थे।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि बीकानेर में अमृतसर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद अनोखी, सुन्दर पतंग व बरेली के सुप्रसिद्ध की पतंगे व डोर नगर स्थापना दिवस पर उचित मूल्य में मिलने से लोगों में पतंग उत्सव में अधिक आनंद आएगा। उन्होंने कहा कि पतंग  व डोर विक्रेता चाइनीज मांझे के उपयोग से होने वाली शारीरिक क्षति के बारे में आम लोगों को बताए तथा उसका पूर्ण बहिष्कार करें। जो भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहा है, उसकी सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को दे।
एम.आर.एम.काइट के संस्थापक सरदार मनप्रीत व राजसिंह ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में सात रुपये से 250 रुपए तक की पतंगे मौजूद हैं । इनमें मजोली, पोना, अद्दा, एक तवा से तीन तवा तक की पतंगों का साइज एक से तीन फीट तक का है। मच्छी, राकेट, लडाकू विशेष कारीगरों से निर्मित करवाया गया है । इनका आकार, उसमें उपयोग में आने वाले कमान व काठ को बांस की लकड़ी को सिकाई व छिलाई कर के तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि नौ तार से बारह तार यानी धागों की डोर यानि मांझे को बरेली में विशेषज्ञ कारीगरों से बनवाया गया है। इस धागे की सुताई में महंगे मसाले का उपयोग किया गया है।

Picture of Shiv Soni(SK)

Shiv Soni(SK)

खबर

Related Post

error: Content is protected !!