
बीकानेर, 10 अप्रैल। सांसद सेवा केन्द्र में श्री रविशेखर मेघवाल ने 13 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर व महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया।
इस दौरान श्री रविशेखर मेघवाल की अगुवाई में सांसद सेवा केन्द्र प्रभारी अनिल कुमार धर्ट ने सभी कार्यकताओं को पीले चावल का वितरण कर उन्हें जिम्मेदारी दी की वे अपने मोहल्लों में पीले चावल का वितरण कर मौहल्लावासियों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दें। इस दौरान विक्रम सिंह राजपुरोहित, ललित राठौड़, पप्पूराम पंवार, मोतीलाल पड़िहार, चेतराम बालाण, जगदीश सोलंकी, सोहनलाल चांवरिया, भंवानीशंकर मेघवाल, राजा उपाध्याय, ताराचंद मेघवाल, राकेश कंडारा, रामेश्वरलाल कुमावत, शिव मांगीलाल मेघवाल, पुनीत ढाल, भवानीशंकर बाणिया, सुभाष बारासा, अशोक चांवरिया, धनराज कडे़ला, अजय जावा, लक्ष्मण मेघवाल, राधेश्याम, अनमोल, मनीष, सुनील, पवन, राघव, राजवीर एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।













