Bikaner Live

नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह आयोजित

नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह आयोजित
बीकानेर, 6 दिसम्बर। 59वां नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह सोमवार को सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) एवं उप नियत्रक, नागरिक सुरक्षा सविना विश्नोई की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पूल गैराज में मनाया गया। बिश्नोई ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित विभिन्न विशिष्ठजनों के बधाई संदेशों का वाचन किया। इस दौरान आतंकवादी घटना के दौरान खोज एवं बचाव, मेडिकल सहायता आदि के सफल डेमो का प्रदर्शन किया गया। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न आपदाओं, स्वच्छ भारत के सम्बन्ध में जागरुकता के साथ कोविड-19 महामारी से बचाव, उपाय एवं सुरक्षा सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
उप नियंत्रक ने नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों द्वारा कोविड-19 में किए गए कार्याें एवं आमजन को जागरुक करने, युद्ध एवं आपदा की परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा को देश सेवा बताया एवं नागरिक सुरक्षा सदस्यों द्वारा विभिन्न आपदाओं में किए गए कार्यों की सराहना की। नागरिक सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। उपनिरीक्षक नन्दराम यादव ने आभार जताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!