Bikaner Live

जिहादी घटनाओं के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान


विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा देश में बढ़ती सुनियोजित जिहादी घटनाओं के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। संगठन के अनुसार हाल ही में Tata Consultancy Services (नासिक) प्रकरण सहित विभिन्न स्थानों से सामने आ रही घटनाएं सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंताजनक बताई गई हैं।
इसी क्रम में जिला मुख्यालयों पर प्रशासन को सूचना देकर वैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत बीकानेर में दिनांक 17 अप्रैल 2026, शाम 5:00 बजे शहर के प्रमुख स्थल कोट गेट पर एक घंटे का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में नारे लिखी पट्टिकाओं के साथ विरोध दर्ज कराया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं समस्त हिंदू समाज बीकानेर ने अधिक से अधिक नागरिकों से उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
इस संबंध में बजरंग दल जिला संयोजक बजरंग तंवर ने बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस शांतिपूर्ण एवं वैधानिक प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि प्रशासन तक जनभावनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!