Bikaner Live

नोखा अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सक लगाने की मांग

नोखा में जनसुनवाई के दौरान केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को ज्ञापन देकर नोखा अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सक लगाने की मांग
नोखा।
यहा बुधवार 15 अप्रैल 2026 को राजस्थान
सरकार के केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नोखा नगरपालिका भवन में नोखा क्षेत्र व ग्रार्मीण से आम लोगों की जन समस्याए सुनी और इसी दौरान राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने मंत्री सुमित गोदारा से मिल कर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नोखा की राजकीय जिला अस्पताल में वर्षों से एक ही छत तले विभिन्न पद्दतियों का उपचार योजना के तहत अस्पताल में एलोपैथिक के साथ-साथ आयुर्वेदिक व होमियो पैथिक पद्‌ति से उपचार हो रहा था लेकिन माह सितम्बर 2023 को नेशनल हेल्थ स्कीम (N.H.S) के तहत कार्यरत आयुर्वेदिक चिकित्सक स्थाई (परमानेंट) हो जाने के कारण अपने आयुर्वेद विभाग में चले जाने के बाद ढाई वर्ष से किसी अन्य को नहीं लगाये जाने से पेंशनरों सहित आमजन परेशान है किसी अन्य का लगा कर नोखा को राहत प्रदान करें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!