Bikaner Live

रश्मि व्यास,आशीष तिवाडी,नेहाकंवर राठौड़,नरेन्द्रसिंह भाटी बंधे विवाह सूत्र में
soni

बीकानेर नोखा मंडी संवादाता इंद्रचंद मोदी नोखा

रश्मि व्यास व आशीष तिवाडी बंधे विवाह‌ सुत्र में

बीकानेर हाल नोखा निवासी जाने माने शिक्षक नेता एव
राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के पूर्व अध्यक्ष स्व श्यामसुन्दर व्यास एवं श्रीमती शान्तोदेवी व्यास की सुपोत्री व नोखा के उपकोषाधिकारी रमेशकुमार एव श्रीमती जयश्री व्यास की सुपुत्री सौ .का. रश्मि का शुभ विवाह बीकानेर निवासी दीनद‌याल – द्रोपदी देवी तिवाड़ी के सुपौत्र एव विनोद – रेखादेवी तिवाड़ी के सुपुत्र चि० आशीष के साथ सोमवार 20 अप्रैल 2026 की शुभरात्रि शुभ मुहर्त में बीकानेर में जयपुर रोड स्थित  कृष्णांगन भवन में गाजे बाजे सहित धूम धाम से सम्पन्न हुआ। वरमाला का वैदिक कार्यक्रम आकर्षक था उपस्थित समूह रोमांचित एवं भाव विभोर हो गया ।इस दौरान बीकानेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव, नोखा उप जिला कलेक्टर गोपाल जांगिड़, तहसीलदार चंद्र शेखर टाक ओर विभिन्न क्षेत्रों से राजनेता, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य जनों, घर परिवार, सगे सम्बन्धियों और अधिकांश विभागों के अधिकारियों, कार्मिको व राजस्थान पेंसनर समाज, शिक्षक संघ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों आदि ने उपस्थित होकर वर बघू को आशिर्वाद दिया। पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झवर, जिलाकोषाधिकारी धीरज जोशी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नोखा शिवनारायण डॉक्टर घनश्याम स्वामी राजेंद्र स्वामी आदि विशिष्ट जनों ने इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान नोखा उपकोसाधिकारी रमेश कुमार व्यश व मुख्य स्वागत कर्ता बीकानेर (पश्चिम ) के विधायक जेठानंद व्यास देर रात्रि तक आगंतुकों का स्वागत करते हुवे अभिवादन स्वीकार करते रहे।

नेहाकंवर राठौड़ व नरेन्द्रसिंह भाटी बंधे विवाह सूत्र में

नोखा। नोखा उपखण्ड क्षेत्र के ठिकाना टांट हाल नोखा निवासी एव राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के कार्य कारी अध्यक्ष ठा० रघुनाथसिंह राठोड (सेनि० सहायक कृषि अधिकारी) की सुपोत्री एव अजीतसिंह राठोड़ की सुपुत्री सो० का० नेहाकंवर की शादी ठिकाना नेवरा (ओसियां) निवासी स्व० धनसिंह भाटी के सुपोत्र एवं ठा. बेरीशालसिंह भाटी के सुपुत्र चि० कुं० नरेन्द्रसिंह के साथ 20 अप्रेल 2026 की रात्रि शुभ लग्न में नोखा के बाबा छोटूनाथ नगर स्थित निज निवास मण्डलावत सदन में गाजेबाजे सहित सानन्द घूमधाम से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर घर परिवार, सगे सबंधियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों समाज सेवियों, जनप्रति निधियो, राजस्थान पेंशनर समाज नोखा आदि ने वर वधू को मधुर दाम्पत्य जीवन की मंगल शुभकामनाए देते हुए दोनों पक्षों को बधाई दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!