Bikaner Live

खातेदारी कृषि भूमि पर अवैध निर्माण व ऋण स्वीकृति रोकने की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



बीकानेर। शोभासर निवासी पप्पू सिंह राजपूत ने जिला कलेक्टर बीकानेर को ज्ञापन सौंपकर उनकी खातेदारी कृषि भूमि पर बिना अनुमति निर्माण कार्य किए जाने तथा सरकारी योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृत किए जाने पर रोक लगाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि शोभासर स्थित खसरा नंबर 260/50 में उनकी खातेदारी कृषि भूमि है, जिसमें लगभग 15 बीघा भूमि शामिल है। आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग प्रधानमंत्री योजना के तहत ऋण लेकर उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे हैं, जबकि संबंधित भूमि के मालिकाना दस्तावेज नहीं दिखाए गए हैं।

पप्पू सिंह ने आरोप लगाया कि सरपंच एवं कार्यकारी एजेंसी द्वारा बिना खातेदारी कागजातों की जांच किए लोगों को ऋण भुगतान किया जा रहा है, जिससे उनकी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य हो रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई है कि बिना खातेदारी दस्तावेजों की जांच किए किसी भी प्रकार का ऋण स्वीकृत नहीं किया जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला परिषद बीकानेर, बीडीओ पंचायत समिति बीकानेर, ग्राम पंचायत शोभासर एवं राजस्थान पंचायत राज विभाग जयपुर को भी भेजी गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!