Bikaner Live

दिव्य कलश यात्रा निकाली, विष्णुपुराण कथा कल से



सनातन धर्म साधना पीठ एवम विष्णुपुराण कथा आयोजन समिति की ओर से पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर बीकानेर में पहली बार विष्णुपुराण कथा का आयोजन हो रहा है।
    समिति के बृजमोहन बिहाणी ने बताया कि कथा का वाचन श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पुराण प्रवक्ता पंडित भाईश्री के आचार्यत्व में होगा एवम कथा की पूर्व संध्या पर गोकुल सर्किल से दिव्य कलश यात्रा का शुभारंभ पंडित जुगलकिशोर ओझा “पुजारी बाबा” भागवताचार्य भगवान दास व्यास,पंडित अशोक ओझा, पंडित सुरेंद्र ओझा के द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर किया गया।
    समिति के संदेश अग्रवाल ने बताया कि कलश यात्रा में 1100 से अधिक माताओ बहिनो ने एक जैसी साड़ी एवम कलश धारण करके गगनचुंबी विष्णु भगवान के जय कारो से उद्घोष करते हुए,संकीर्तन करते हुए शहर के अंदरूनी इलाके से गुजरती हुई कथा स्थल रत्ताणी व्यासों की बगेची पहुंची।
    *हर ललाट तिलक अभियान का उद्घाटन भी हुआ*
   सनातन धर्म की मूल आधारशिला को सुद्रढ़ करने के प्रयास में सनातन धर्म साधना पीठ की ओर से हर ललाट तिलक अभियान का उद्घाटन भी हुआ तारा तरा मठ के महंत एवम पोकरण विधायक प्रतापपुरी जी महाराज एवम पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने किया।
     अपने उद्बोधन में प्रतापपुरी जी महाराज ने कहा कि ऐसा अभियान हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। जो आज की प्रासिंगकता मे बखूबी योगदान देगा। विधायक जी ने कहा कि पीठ ने प्रथम चरण में सवा लाख सनातनियो को तिलक लगवाने का संकल्प पत्र भरवाने का लक्ष्य लिया है जो वास्तव में लुप्त हो रही परंपरा को पुनर्जीवित करने में अनूठा योगदान देगी।
आज कलश यात्रा को सफल बनाने में सनातन धर्म साधना पीठ के गिरधर स्वामी, सुरेश चांडक, सुनीलम, पवन राठी, आदि पीठ के पदाधिकारी शामिल रहे।

   

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!