
आखिर नगर निगम प्रशासन ने खुले पड़े गंदे पानी के नाले की ली सुध
बीकानेर। बीकानेर के जूनागढ़ किले के पीछे (फर्नीचर रोड और सूरसागर के आसपास) पिछले कंई महिनों से खुले पड़े गंदे पानी के नाले के कारण रास्ता बंद हो गया था। अब निगम ने सड़क और नाला का बाकी पड़ा काम को पूरा रिपेयर करवाया है, जिससे यहां फर्नीचर व्यवसायी और आम राहगीरों को राहत मिली है क्योंकि पिछले काफी समय से सड़क का काम अधूरा पड़ा था । यहां के स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी और प्रशासन की सुस्ती का मुद्दा सोशल मीडिया पर लगातार उठाया जिसमें बताया गया कि जूनागढ़ के पीछे की सड़क गंदे पानी के नाले के खुले होने के कारण इस मुख्य मार्ग पर वाहनों (विशेषकर दोपहिया वाहनों) और आमजन के लिए बंद हो गया था। प्रशासनिक रवैया, स्थानीय निवासियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बार-बार शिकायत के बाद भी निगम और जिला प्रशासन स्थायी मरम्मत में ढिलाई बरतता रहा।















