Bikaner Live

क्षत्रिय महासभा, बीकानेर द्वारा होगा भव्य “क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” का आयोजन

क्षत्रिय महासभा, बीकानेर द्वारा होगा भव्य “क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” का आयोजन

बीकानेर, दिनांक 22 मई 2025।
क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा ।

सभा के अध्यक्ष श्री करण प्रताप सिंह सिसोदिया(कैप्सा) ने बताया कि इसमें दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, खिलाड़ी, नव चयनित IAS,RAS,RJS ,राजपत्रित अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य/स्थान प्राप्त करने वाले समाज के लोगों को नकद धनराशि, प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र समाज के अतिथियों , संतों के द्वारा प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा ।

इस क्रम में सभा के प्रवक्ता श्री प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि RBSE CBSC में 10वीं एवं 12वीं में 85% अंक या इससे अधिक , स्नातक एवं स्नातकोत्तर या समकक्ष में 70% अंक या अधिक, स्पोर्ट्स में राज्य स्तरीय(प्रथम स्थान विजेता ), राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाले, NEET,IIT,MNIT कॉलेज प्रवेश प्राप्त भारतीय सेना के कमीशन्ड अधिकारियों एवं किसी भी क्षेत्र में विशेष योग्यता/उपलब्धि प्राप्त करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा ।

समारोह में शामिल होने के लिए साधारण पेपर पर अध्यक्ष क्षत्रिय सभा बीकानेर के नाम प्रार्थना पत्र व अंकतालिका की प्रति व उपलब्धि का प्रमाण पत्र संलग्न कर दिनांक 25 May 2026 से 10Jun 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक क्षत्रिय सभा कार्यालय, बिदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ पर जमा करवा सकते हैं। सम्मान समारोह आयोजन की तिथि निश्चित होने पर सूचना प्रेषित कर दी जाएगी ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!