Bikaner Live

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा 25 मई को रात्रि विश्राम एवं 26 मई

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा
25 मई को रात्रि विश्राम एवं 26 मई

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली तैयारियो की बैठक

बीकानेर, 22 मई। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की बीकानेर जिले की 25 और 26 मई की दो दिवसीय प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने शुक्रवार को विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का बीकानेर दौरा भी प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर सभी विभागों के अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने दो दिवसीय दौरे के तहत मिनट-टू-मिनट कार्यक्रमों के अनुसार तैयारियों की समीक्षा की तथा बताया कि प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रत्येक अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां कर लें। जिला कलक्टर ने प्रस्तावित रूट, सुरक्षा, साफ-सफाई, आवास, भोजन, पेयजल, वाहन, हैलीपेड, प्रचार-प्रसार, प्रवेश पत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नियोजित अधिकारियों से अब तक की तैयारियांे का फीडबैक लिया तथा प्रत्येक कार्य के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के लिए यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय रखें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर अविलम्ब उच्चाधिकारियों को सूचित करें।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!