सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स की 365 दिन ड्यूटी और स्थाई दर्जे की मांग, गृहमंत्री को भेजा पत्र 
सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मांग पत्र भेजकर 365 दिन नियमित ड्यूटी और स्थाई कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है। वॉलेंटियर मंगल प्रजापत ने पत्र में कहा है कि बीकानेर के सिविल डिफेंस जवान प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।
पत्र में बताया गया कि ये जवान जिला कलेक्टर और अन्य विभागों में रिक्त पदों के विरुद्ध लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। हर तरह का अनुभव होने के बावजूद इन्हें नियमित ड्यूटी नहीं मिलती, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

मंगल प्रजापत ने मांग की कि या तो वार्षिक बजट से 365 दिन की ड्यूटी तय की जाए, या ‘धारा 1968 नियमावली’ में संशोधन कर इन्हें केंद्रीय/राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। कहा कि देश में आपदाएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में सिविल डिफेंस जैसे अखिल भारतीय संगठन को मजबूत करना जरूरी है। स्थाई रोजगार और सरकारी सुविधाएं मिलने पर ये जवान 24 घंटे देश की सेवा कर सकेंगे।













