नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज बीकानेर दौरे पर, अधिकारियों की बैठक और पत्रकारों से संवाद**बीकानेर, 2 जून।* नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा मंगलवार को बीकानेर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंत्री आज शहर के विकास कार्यों, शहरी स्वायत्त शासन से जुड़े मुद्दों और लंबित योजनाओं की समीक्षा करेंगे।*10:30 बजे से अधिकारियों की बैठक* श्री खर्रा सुबह 10:30 बजे से बीकानेर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और नगरीय विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे हे। बैठक में बीकानेर शहर और जिले के शहरी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी परियोजना, सड़क, पेयजल, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया जाएगा। मंत्री शहर की साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने, कचरा निस्तारण और नए वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष फोकस करेंगे। जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, यूआईटी सचिव और संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे। मंत्री अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देंगे।*3:00 बजे पत्रकारों से रूबरू* बैठक के बाद दोपहर 3:00 बजे श्री खर्रा जिला परिषद में ही पत्रकारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे सरकार की शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं, बीकानेर शहर के लिए आगामी प्रोजेक्ट्स और जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। पत्रकारों के सवालों के जवाब भी देंगे। मंत्री का यह दौरा सीमांत क्षेत्र के दौरे के बाद हो रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में बीकानेर को विकसित और सुव्यवस्थित शहर बनाने के रोडमैप पर चर्चा होगी और कई नई घोषणाएं भी हो सकती हैं।



















