Bikaner Live

श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ स्थल पर भक्ति संगीत संध्या में श्रद्धालु झूमें

बीकानेर, 03 जून। गौ सम्मान आह्वान अभियान को प्रचंड वेग देने के लिए केसरदेसर जाटान गांव की गौशाला में श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ स्थल पर मंगलवार रात को भक्ति संगीत संध्या आयोजित की गई। देर रात तक चली भजन संध्या में टोंक निवाई के गो ऋषि पद से अलंकृत संत प्रकाश दास महाराज व उनकी टीम ने देवी करणी माता, बाबा रामदेव, भगवान श्री राम तथा गौ माता के अनेक भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
उन्हांने देश भक्ति गीत ’’ देश मेरा जीता रहे’’ सुनाने पर उपस्थित श्रोताओं ने मां भारती के चरणों में वंदन करते हुए ’’ भारत माता की जय;;, ’वंदे मातरम्’’ के नारे लगाए। अनेक नर नारियो ने ’’ बिणजारी ए आच्छी-आच्छी बोल, बात्या थारी रै जा सी’’, बाबा रामदेवजी का लोकप्रिय भजन ’’हेलो’’, ’’वृंदावन बिहारी लाल’’ आदि भजनों के साथ उपस्थितजनों ने नृत्य कर भक्ति के आनंद को बढ़ा दिया।
श्री गौ नंदी कृपा कथा-
श्री गौ नंदी कृपा कथा के चौथे दिन बुधवार को  गो, पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पद यात्रा के प्रणेता तथा श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल संत गोपाल नंदजी सरस्वती ’’गुरुजी’’ ने कहा भारत में सनातन धर्म की दुर्दशा का एक कारण गौ माता का अनादर, उसकी सेवा का अभाव, गो हत्या है। उन्होंने बीकानेर के सांसद व केन्द्रीय कानून एव विधि राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के बयान ’’गौ हत्या को रोकना सरकार के एर्जेन्डे में नहीं’’ का विरोध करते हुए कहा कि सनातन धर्म व गौ माता के संरक्षण बिना सरकार भी सुरक्षित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनवा सकती है तथा धारा 370 को समाप्त कर सकती है तो गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध भी लगा सकती है। वर्तमान सरकार के समय गौ हत्या पर प्रतिबंध नहीं लगता तो दूसरी किसी सरकार से उम्मीद नहीं की जा सकती ।
ग्वाल संत गोपाल नंदजी सरस्वती ने कहा कि गो सम्मान आह्वान अभियान को प्रचंड वेग देने के लिए भारत में 40 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर का महा अभियान चलाया जा रहा है। देश के प्रत्येक जिले को पांच-पांच लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य दिया हुआ है, अनेक जिलों ने अपना लक्ष्य पूर्ण कर लिया लेकिन बीकानेर जिले में अब तक 10-12 हजार लोगों ने ही हस्ताक्षर किए है। उन्होंने बताया कि गौ हत्या को बंद करने के लिए 27 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, देश के विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों च जिला कलक्टरों को जन हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देकर देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की जाएगी। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से हस्ताक्षर करवाने तथा हिन्दू समाज को सनातन धर्म व गौरक्षा के लिए जागने की अपील की।
गो भक्त श्रीमती मणका देवी गोपी किशन चांडक की ओर से आयोजित श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ में बुधवार को गौ सेवा में सहयोग करने वाले अहमदाबाद मार्केटिंग के संस्थापक, गौ  सेवक दामोदर दास, आसकरण भट्ठड़, श्रवण कुमार, राम कुमार बागड़ी, संत अमर दास जी, भतमाल, श्याम सुन्दर, किशन लाल मीमांनी, विनोद कुमार चांडक, सूरज राम गोदारा, मनीष कुमार मूधंड़ा, शांति बाई, श्री किशन झंवर का अभिनंदन गौ भक्त गोपी किशन चांडक, प्रयाग चंद चांडक, जुगल चांडक  व श्रीमती मधु चांडक आदि ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!