Bikaner Live

त्रिवेणी कार्यक्रम पौधारोपण श्रमदान एवं संकल्प


नोखा,5जून,। विश्व पर्यावरण दिवस पर नोखा में अणुव्रत समिति का त्रिवेणी कार्यक्रम पौधारोपण श्रमदान एवं संकल्प।विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर अणुव्रत समिति नोखा द्वारा आज उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण, श्रमदान एवं “दो घंटे ए.सी. बंद” संकल्प का त्रिवेणी कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

प्रातःकाल कार्यवाहक उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार चंद्रशेखर टाक विकास अधिकारी पंचायत समिति नोखा भोमसिंह इंदा सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर में नीम, पीपल, गुलमोहर के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात सभी ने श्रमदान कर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा आज दोपहर 2से 4बजे तक ए सी का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया

इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज के अलावा प्रति सप्ताह एक दिन दोपहर 2 से 4 बजे  ए.सी. बंद रखने का संकल्प दोहराया। , समिति के संरक्षक निर्मल भूरा ने पेड़ पौधों को धरती का श्रृंगार बताया आबादी क्षेत्र में पौधारोपण की आवश्यकता पर बल दिया ।

कार्यक्रम में अणुव्रत समिति नोखा के अध्यक्ष  रमेश कुमार व्यास ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि समिति द्वारा नोखा शहर में आगामी जुलाई माह में ” अणुव्रत वाटिका” का निर्माण किया जाएगा। इस वाटिका में औषधिय 400 पौधे लगाए जाएंगे ।वाटिका पर्यावरण शिक्षा, योग-ध्यान एवं वरिष्ठ नागरिकों के भ्रमण हेतु समर्पित होगा। 
आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष हंसराज भूरा कोषाध्यक्ष हरिकिशन शर्मा पर्यावरण प्रेमी एवं शिक्षा से जुड़े हुए  सुरेंद्रसिंह ,लेखराम गोदारा, दिनेश उपाध्याय ,शीशपाल विश्नोई का सक्रिय सहयोग रहा।

🌳 विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण 🌳
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुकाम स्थित रक्सु सेंटर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में वन विभाग की टीम भी उपस्थित रही और सभी को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
“एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम” के संकल्प के साथ पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया गया।
🌱 पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण दें। 🌱
#विश्व_पर्यावरण_दिवस #EnvironmentDay #PlantationDrive #SaveEnvironment #GreenIndia #मुकाम #वन_विभाग #पर्यावरण_संरक्षण #शिव_माडिया #ऑल_इंडिया_ट्रांसपोर्ट_नोखा 🌳🙏

गत दिनों ज्येष्ठ अधिकमास  25 मई से 31 मई तक चांडक भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, भामाशाहों, अर्कश्वर शिवालय ग्रुप एवं कान्हा गो सेवा समिति की पूरी टीम तथा पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही *कथावाचक पंडित महावीर पंचारिया* और राधा माधव संकीर्तन मंडली का भी विशेष आभार प्रकट किया गया।

बैठक के दौरान कथा आयोजन के आय-व्यय का विस्तृत विवेचन भी प्रस्तुत किया गया। जानकारी के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा एवं गौ सेवा हेतु *कुल 28 लाख रुपये* की राशि कथा अवधि के दौरान अर्पित हुई। वहीं कथा आयोजन में लगभग *8 लाख रुपये* का खर्च वहन किया गया। शेष समस्त राशि गो सेवा कार्यों में समर्पित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में राजेश अग्रवाल, दिनेशसिंह राजपुरोहित, जयकरण चारण, मोहित जोशी, घनश्याम छीम्पा, केशव करवा एवं किशन तोषनीवाल ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए बहुमूल्य सुझाव एवं विचार साझा किए।
*पदम् ग्रुप ऑफ कंपनीज,सीलवा (मुंबई)  ने 5 लाख रुपये* का सहयोग देकर कथा में एक कीर्तिमान स्थापित किया ।

*आभार संदेश* 
*प्रेषक: अध्यक्ष, अणुव्रत समिति नोखा* 

*”धन्यवाद नोखा – आपके दो घंटे, पर्यावरण के नाम”* 

सादर वंदन,  🙏🏻

विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून 2026 के पावन अवसर पर अणुव्रत समिति नोखा द्वारा दोपहर 2 से 4 बजे तक चलाए गए “दो घंटे ए.सी. बंद अभियान” को अभूतपूर्व सफलता प्रदान करने हेतु मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। 

आपके सहयोग से ही 167 व्यक्तिगत आवासों एवं 40 राजकीय/संस्थागत कार्यालयों में ए.सी. पूर्णतः बंद रखे गए। यह मात्र दो घंटे का त्याग नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। 

मैं विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूँ: 

1. *तेरापंथ सभा महावीर चौक, तेरापंथ सभा जोरावरपुरा, तेरापंथ युवक परिषद नोखा, तेरापंथ महिला मंडल नोखा* का, जिन्होंने सक्रिय सहभागिता निभाई। 
2. *उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं समस्त राजकीय कार्यालयों* का, जिन्होंने नेतृत्व करते हुए अभियान को गति दी। 
3. *व्यापार मंडल, सभी शैक्षणिक संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों* का, जिन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सहयोग दिया। 
4. *नोखा के प्रत्येक जागरूक नागरिक, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों* का, जिन्होंने घरों में ए.सी. बंद रखकर “मेरा नोखा, हरा-भरा नोखा” का उदाहरण प्रस्तुत किया। 
5. *पेंशनर समाज नोखा* का, जिन्होंने अभियान को अपना समर्थन दिया। 
6. *प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों* का, जिन्होंने इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाया। 

आपका यह सहयोग प्रमाण है कि नोखा सिर्फ बोलता नहीं, करके दिखाता है। आशा है पर्यावरण संरक्षण का यह सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। 

*”आपके दो घंटे के सहयोग ने धरती माँ को राहत की साँस दी है।”* 

पुनः हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। 

*रमेश कुमार व्यास* 
अध्यक्ष 
अणुव्रत समिति, नोखा 
दिनांक: 5 जून 2026 

—  🌿🌲🌿

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!