
रतनगढ़ से फतेहपुर तक न ई रेल लाईन बिछाई जाये। इससे बीकानेर से जयपुर जाने वाले यात्रियों को एक घंटा कम समय लगेगा। रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारू
रेल सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने रेल मंत्री अश्विनी वेष्णव केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र प्रेषित कर माग की है कि रतनगढ़ से फतेहपुर की दूरी मात्र 30 किलो मीटर है। अत रतनगढ़ से फतेहपुर तक न ई रेल लाईन बिछाई जाये। क्योंकि
बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ रतनगढ़ जयपुर जाने वाली ट्रेन वाया चुरू से घूमकर फतेहपुर सीकर जयपुर जाती है। इससे समय अधिक लगता है। यदि रतनगढ़ फतेहपुर ,सीधी रेल बिछाई जाती है तो यात्रियों को सफर में एक घटा कम लगेगा। रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी। तथा ईंधन की भी बचत होगी। इससे बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ रतनगढ़ सुजानगढ़ सरदारशहर के यात्रियों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी।अत विशेष बजट देकर रतनगढ़ से फतेहपुर तक रेल पटरी बिछाई जावे।इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता रतनगढ़ निवासी जयपुर प्रवासी ओमप्रकाश प्रजापति रेल सेवा विस्तार सुविधा हेतु सदैव सक्रिय रहने वाले लाडनूं के प्रभात वर्मा व रतनगढ़ सुजानगढ़ श्रीडूंगरगढ़ के विभिन्न संगठनों ने व्यक्ति रतनगढ़ से फतेहपुर तक रेलवे पटरी बिछाने की माग लम्बे समय से कर रहे हैं। अतः यात्रियों के हित रेलवे के राजस्व वृद्धि को देखते हुए फतेहपुर रतनगढ़ रेल पटरी बिछाकर रेल सेवा शुरू की जाये। दूरी कम होने से यात्रियों को किराया भी कम लगेगा














