Bikaner Live

केसरदेसर गांव में श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ का समापन

केसरदेसर गांव में श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ का समापन
व गौ सम्मान आह्वान अभियान को प्रचंड वेग देने के लिए सभा आज
बीकानेर, 05 जून। गौ सम्मान आह्वान अभियान को प्रचंड वेग देने के लिए केसरदेसर जाटान गांव की गौशाला में श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ का समापन शनिवार को होगा। शनिवार को सुबह छह बजे से नौ बजे तक यज्ञ तथा साढ़े नौ बजे से एक बजे तक कथा उसके बाद प्रसाद का आयोजन होगा। शनिवार को ही सुबह साढ़े आठ बजे बीकानेर जिले की सभी गौ शाला के संचालकों व गौ भक्तों की सभा होगी।
श्री गौ नंदी कृपा कथा के छठे दिन को  गो, पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पद यात्रा के प्रणेता तथा श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल संत गोपाल नंदजी सरस्वती ’’गुरुजी’’ ने सैकड़ों की तादाद में उपस्थित नर-नारियों को गाय को राष्ट्रमाता व देश में गोहत्या बंद करवाने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में प्रण प्राण से जुड़ने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि गौ माता जग जननी है। सम्पूर्ण विश्व की माता है । हम सबको मिलकर गो माता की सेवा सुरक्षा और सम्मान के लिए लगभग सवा पांच करोड़ हस्ताक्षर किए है, जिससे भारतीय धर्म और संस्कृति के गौरव गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले। गौ हत्या पर पूर्ण रूप् से प्रतिंध लगे। धर्म शास्त्रों मेंं बताया गया कि ’’गावो विश्वस्य मातरम । देवताओं ने गौ माता को मां का सम्मान दिया है।  उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2026 तक एक जुट होकर पत्रक पर हस्ताक्षर करवाकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपालों तक कलक्टरों के माध्यम से अहिंसक आंदोलन के रूप् में ज्ञापन देने है।
इस अवसर पर स्वामी अच्युतानंद व स्वामी प्रकाश नंद जी महाराज ने संगठित होकर गौ माता को राष्ट्रमाता दिलाने तथा गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने  में सहभागिता निभाने का आग्रह किया। गो भक्त श्रीमती मणका देवी गोपी किशन चांडक की ओर से आयोजित श्री गौ नंदी कृपा कथा एवं सुरभि यज्ञ में विभिन्न तरह की जड़ी बुटियों व मेवे आदि से सवा लाख आहूतियां दी गई है। सैकड़ों श्रद्धालु भगवत नाम संकीर्तन व गौ माता का जयकारा लगाते हुए यज्ञ वेदी की परिक्रमा कर रहे है। अनुष्ठान के संयोजक जुगल चांडक श्रीमती मधु चांडक, सुशील-स्नेहा चांडक व  प्रयाग चंद चांडक आदि ने गौ भक्तों का अभिनंदन किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!