











बीकानेर, 5 जून । जयनारायण व्यास कॉलोनी में महाराणा प्रताप पार्क के पास (2 ई 51 में) स्थित ’स्माइल केयर डेंटल एवं इम्पलानमेंट केन्द्र के एक वर्ष पूर्ण होने शुक्रवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में शिवबाड़ी, जय नारायण व्यास कॉलोनी, उदासर, देवीकुंड सागर, रिड़मलसर तथा अनेक स्थानों के रोगियों की दांतों की जांच एक्सरे आदि से जांच कर उन्हें परामर्श दिया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.दीप्ति वाहल का भारत विकास परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष बनने एवं चिकित्सा सेवा में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर सम्मान दिल्ली में प्राप्त करने पर अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.दीप्ति वाहल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.राहुल राय, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनमराय, डॉ.अविशा मिढ्ढा, डॉ.निशा चौधरी व डॉ.अमित मूढ, शिक्षाविद डॉ.अलका डॉली पाठक व दिनेश पाठक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शिविर में आए रोगियों, विशेषकर विद्यार्थियों को फूलों के पौधे प्रदान किए तथा अधिकाधिक पौधे लगाने, अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित दांतों की सफाई करने, अधिक मात्रा में चोकलेट आदि का संकल्प दिलाया।
स्माइल केयर डेंटल एवं इम्पलानमेंट केन्द्र की संचालक एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम राय ने बताया कि शिविर में निःशुल्क एक्सरे आदि से दांतों की जांच कर परामर्श दिया गया। जरूरत मंद रोगी के दांतों की सफाई की गई। उन्होंने बताया कि स्माइल केयर डेंटल एवं इम्पलानमेंट केन्द्र में दांतों का आधुनिक तकनीक से सुरक्षित इलाज किया जाता है। केन्द्र में सामान्य दंत चिकित्सा, डेंटल इम्प्लांट, ऑथोडॉन्टिक ट्रीटमेंट, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री, रूट कैनाल ट्रीटमेंट की सुविधा है । उन्होंने बताया कि अच्छी ओरल हाइजीन प्रत्येक व्यक्ति को दांतों को सड़ने से बचाती है मसूड़ों को स्वस्थ रखती है, मुंह से बदबू रोकती है, संक्रमण और छालों के खतरे को कम करती है, दिल व डायबिटीज आदि अनेक बीमारियों की जोखिम को कम करती है। इस अवसर पर महाराणा प्रताप पार्क में भी फूलों के पौधों का रोपण किया गया।














