Bikaner Live

बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा बढाया 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में 01 द्वितीय शयनयान श्रेेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 08.06.26 से 29.06.26 तक एवं हरिद्वार से दिनांक 09.06.26 से 30.06.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 03 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान (01 द्वितीय शयनयान दिनांक 30.06.26 तक अस्थाई), 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बे होगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!