Bikaner Live

बीकानेर रेल मंडल पर राजभाषा प्रतियोगिता का आयोजन




प्रधान कार्यालय उत्तर पश्चिम रेलवे  के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के मार्गदर्शन में बीकानेर रेल मंडल पर राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार, 05 जून 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर में कर्मचारियों के लिए हिंदी ‘सारांश लेखन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दिए गए गद्यांश का सारांश मूल पाठ के लगभग एक-तिहाई शब्दों में लिखना था। प्रश्नपत्र में दो गद्यांश सम्मिलित किए गए थे तथा प्रतियोगिता हेतु 45 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। कार्यालयीन व्यस्तताओं के बावजूद कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 27 कर्मचारियों ने सहभागिता की।

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार ₹1000, द्वितीय पुरस्कार ₹800, तृतीय पुरस्कार ₹600 तथा प्रेरणा पुरस्कार ₹400 प्रदान किए जाएंगे। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की आगामी बैठक में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

राजभाषा विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे कर्मचारियों में हिंदी के प्रयोग के प्रति जागरूकता एवं रुचि निरंतर बनी रहे तथा राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहन मिले।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!