Bikaner Live

प्रसव कक्ष के लिए एक एयर कंडीशनर भेंट

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14जून 2026

श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सा सेवा में निरंतर समर्पित कस्बे की प्रमुख अग्रणी संस्था नागरिक विकास परिषद, श्रीडूंगरगढ़ की द्वारा उप जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष के लिए एक एयर कंडीशनर भेंट किया गया। परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चौरडिया की प्रेरणा से उत्तमचंद-सुमित सेठिया परिवार ने स्वर्गीय ताराचंद सेठिया एवं अणची देवी सेठिया की पुण्य स्मृति में यह सहयोग प्रदान किया।

परिषद मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि एसी का लोकार्पण परिषद के संरक्षक सदस्य ओमप्रकाश स्वामी ने किया। अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि प्रसव कक्ष में एसी लगने से तापमान नियंत्रित रहेगा, जिससे प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को गर्मी व डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रसव के दौरान और बाद में महिलाओं को राहत मिलेगी।


तुलसीराम चौरड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सामर्थ्यनुसार सेवा के लिए सदैव तत्पर एवं प्रयासरत है।भविष्य में भी अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए परिषद सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष राधेश्याम तापड़िया, क्रीड़ा मंत्री रमेश कुमार प्रजापत, कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार गुरनाणी, भँवरलाल भोजक, जगदीश प्रसाद स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, सांस्कृतिक मंत्री कन्हैयालाल जैन, किशोर मारू, शुभकरण पारीक, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्रीकृष्ण बिहानी, डॉ. रविंद्र गोदारा, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत, प्रमोद, निर्मला सहित अस्पताल के कार्मिक उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन ने परिषद और दानदाता परिवार का आभार जताया। अंत में श्रवण कुमार गुरनाणी ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!