Bikaner Live

पीबीएम में किडनी फेल के मामलों पर कांग्रेस सेवादल का गांधीवादी विरोध, अस्पताल में की साफ-सफाई

पीबीएम में किडनी फेल के मामलों पर कांग्रेस सेवादल का गांधीवादी विरोध, अस्पताल में की साफ-सफाईबीकानेर।बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में पिछले दिनों सामने आए किडनी फेल्योर के मामलों को लेकर कांग्रेस सेवादल ने गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सेवादल कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कर विरोध जताया और व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। उनका कहना है कि जब अस्पताल में मूलभूत साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधा ही उपलब्ध न हो, तो मरीजों के स्वास्थ्य पर सवाल उठना स्वाभाविक है।विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष *कमल कल्ला*, शहर जिला अध्यक्ष *मदन मेघवाल*, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष *लक्ष्मण व्यास*, वार्ड नंबर 58 के अध्यक्ष *सूर्य प्रकाश कल्ला*, उपाध्यक्ष *मुकेश आचार्य* सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर और परिसर की सफाई कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक पीबीएम अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था और स्वच्छता को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!