बीकानेर मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी कट्टा (12 बोर), चार जिंदा कारतूस (7.57 एमएम) तथा एक धारदार चाकू बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में:
गणेश सिंह (33) निवासी करणी रीको एरिया, बीकानेर
अरुण विश्वास (20) निवासी दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल (हाल निवासी बीकानेर)
नीतीश पासवान उर्फ गोलू (20) निवासी समस्तीपुर, बिहार (हाल निवासी बीकानेर)
शामिल हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों की सप्लाई और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















