रेलवे द्वारा 03 जोडी रेलसेवाओं को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसारः-
1. गाडी संख्या 14525/14526, अम्बाला-श्रीगंगानगर- अम्बाला रेलसेवा दिनांक 16.06.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 12481/12482, दिल्ली-श्रीगंगानगर- दिल्ली रेलसेवा दिल्ली से दिनांक 17.06.26 से एवं श्रीगंगानगर से दिनांक 18.06.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 12455/12456, दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिल्ली सराय से दिनांक 17.06.26 से एवं बीकानेर से दिनांक 18.06.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
*नांदेड़-श्रीगंगानगर-नांदेड़ रेलसेवा इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित*
रेलवे द्वारा नांदेड़-श्रीगंगानगर-नांदेड़ रेलसेवा रेलसेवा को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 22723/22724, नांदेड़-श्रीगंगानगर-नांदेड रेलसेवा नांदेड से दिनांक 18.06.26 से एवं श्रीगंगानगर से दिनांक 20.06.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
*भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी*
रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रद्द किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09006, भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 18.06.26 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह बोरीवली तक ही संचालित होगी। अर्थात बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।













