Bikaner Live

आज स्थानीय एम एम ग्राउंड मैदान पर विश्व योग दिवस प्रोटोकॉल के तहत क्रीड़ा भारती और शाला क्रीड़ा संगम

आज स्थानीय एम एम ग्राउंड मैदान पर विश्व योग दिवस प्रोटोकॉल के तहत क्रीड़ा भारती और शाला क्रीड़ा संगम बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद योग अभ्यास का आयोजन हुआ। खेल प्रभारी रामकुमार पुरोहित , उप जिला शिक्षा अधिकारी जेडी कार्यालय अनिल बोड़ा, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा रफीक खान सहित सभी शारीरिक शिक्षकों और बच्चों ने इसमें भाग लिया।क्रीड़ा भारती के नगर महामंत्री योग गुरु भुवनेश पुरोहित, शुभम् स्वामी के निर्देशन में सैकड़ों बच्चों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का विस्तार से प्रदर्शन और अभ्यास किया।यह अभ्यास आगे भी सतत् जारी रहेगा और पुरोहित ने बताया कि बीकानेर के विभिन्न निर्धारित पॉइंट्स से विश्व योग दिवस के दिन बच्चों को मुख्य समारोह में लाने ले जाने हेतु उचित व्यवस्था की गई है।इस अवसर पर अनिल बोड़ा ने योग को आदिम काल से जीवन का अभिन्न अंग बताया और कहा कि भगवान् शिव को श्रेष्ठ योगी माना जाता हे इन क्रियाओं के नियमित करने से शरीर और मस्तिष्क दोनों पूर्ण स्वस्थ रहते हे तथा सकारात्मक विचारों का प्रदुर्भाव रहता हे अतः योग को नियमित करे।भुवनेश पुरोहित ने विभिन्न शारीरिक व्याधियों को योग द्वारा कैसे ठीक किया जा सकता हे के बारे में विस्तार से बताया।रफीक खान ने सभी का आभार व्यक्त कर योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!