Bikaner Live

नोखा वार्ड 35 में सीवर ओवरफ्लो से त्रस्त लोग, स्थाई E.O नहीं होने से समाधान लटका

नोखा। कस्बे के वेयरहाउस गोदाम के पास वार्ड नंबर 35 के मोहल्लेवासी बरसाती मौसम में सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। छोटी सीवर लाइन होने के कारण हर बारिश में मोहल्ले में कीचड़ भर जाता है और चैम्बर ओवरफ्लो हो जाते हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।

वार्डवासी विजय कुमार ने बताया कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए बड़ी सीवर लाइन डलवाने को लेकर संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई है। लेकिन पालिका में स्थाई अधिशासी अधिकारी नहीं होने के कारण समस्या का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। शिकायत के बाद भी न तो समाधान हुआ और न ही अधिशासी अधिकारी फोन कॉल उठाते हैं।

मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात से पहले वार्ड 35 में बड़ी सीवर लाइन डलवाकर स्थाई समाधान किया जाए। साथ ही पालिका में स्थाई E.O की नियुक्ति कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!