Bikaner Live

घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से गमगीन है लेखराम गोदारा परिवार

शौक व्यक्त करने वाले बंधा रहे है ढाढ़स
नोखा। राजस्थान पेंशनर समाज के सदस्य एवं शिक्षक नेता नोखा उपखण्ड क्षेत्र के खिंचीयासर हाल नोखा निवासी लेखराम गोदारा के इकलौते पुत्र गजानन्द मरणो उपरांत नेत्र दानी की 12 जून को सड़क दुर्घटना में हुई दुःखद मौत के कारण पिछले एक सप्ताह से घर परिवार में सन्नाटा छाया हुआ है। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से गमगीन है परिवार। डेढ़ माह पूर्व हुए जवान बेटे के विवाह की खुशियां भी पूरी नहीं हुई कि परिवार में मातम छा गया। शौक व्यक्त करने के लिए हर रोज बड़ी तादाद आने वाले नर-नारी भी गमगीन माहौल में शौक जताते हुए परिवार जनों को ढाढ़स बंधा रहे है। गुरुवार को राजस्थान पेंशनर समाज व उपकोष कार्यालय सहित बड़ी तादाद कार्मिको ने शौक जताया। राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी, नोखा के उपकोषाधिकारी रमेशकुमार व्यास की अगुवाई में पेंशनर समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एंव सेवानिवृत तहसीलदार शिवकिशन सोनी, डा. खीमसिंह राजपुरोहित, हरिकिशन वर्मा, भोपालराम छीपा, महावीर पारीक, मँनीराम सहित बड़ी तादाद में पहुंचकर शौक जताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!