
नोखा 18 जून। स्थानीय राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में चल रहे अणुव्रत वाटिका निर्माण का अवलोकन आज अणुव्रत समिति के सदस्यों व राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा किया गया । अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने बताया कि400 औषधिय पौधों वाली इस अणुव्रत वाटिका में पौधों हेतु खड्डा खुदाई, सुरक्षा के तार लगाने एवं बूंद बूंद सिंचाई सिस्टम निर्माण का कार्य प्रगति पर है। आज अवलोकन करने वालों में अणुव्रत समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राजस्थान पेंशनर्स समाज नोखा के अध्यक्ष इंदरचंद मोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. खींम सिंह राजपुरोहित व शिवकिशन सोनी से. नि . तहसीलदार संगठन मंत्री ,भोपाल राम छींपा , सदस्य महावीर पारीक, अणुव्रत समिति के ,कोषाध्यक्ष हरिकिशन शर्मा,मनीराम,हरिराम सोनी सामाजिक कार्यकर्ता एव वाटिका निर्माण कर्ता भंवरलाल लखारा, सहित गणमान्य नागरिक शामिल थे। हमारा नोखा हरा भारत अभियान के संयोजक राकेश नेमचंद छाजेड व सतीश झवर ने नोखा में होने वाले इस ऐतिहासिक कार्य में सभी को सहयोग करने की अपील की। राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सहीराम बिश्नोई एवं उमेश आचार्य की भागीदारी सराहनीय है।













