Bikaner Live

गायत्री परिवार द्वारा करवाया जा रहा है योगाभ्यास…


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी हेतु सहभागिता कार्यक्रम….
युद्ध टेंक पर योगाभ्यास कर दिया शांति का संदेश…
गायत्री परिवार द्वारा करवाया जा रहा है योगाभ्यास…

18 जून 2026 बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री परिवार ट्रस्ट बीकानेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सहभागिता कार्यक्रम किये जा रहे है।
गायत्री परिवार ट्रस्टी व मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि गायत्री परिवार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रारंभ वर्ष 2015 से ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करता आ रहा है। इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों की श्रंखला के तहत हरित योगा के निमित्त पब्लिक पार्क में प्रातःकालीन योगाभ्यास करवाया जा रहा है। गुरुवार को पब्लिक पार्क स्थित युद्ध टेंक पर योगाभ्यास कर वैश्विक शांति का संदेश दिया गया।
योग शिक्षक धनंजय सारस्वत द्वारा प्रोटोकोल के अनुसार चालन शिथिलिकरण अभ्यास, ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, उष्ट्रासन, कपालभाति, भ्रामरी, अनुलोम विलोम का योगाभ्यास तथा ध्यान करवाया जा रहा है। जिसमें बालक, किशोर, युवा एवं वरिष्ठ महिला पुरुष सहभागिता निभा रहे हैं। योगाभ्यास के पश्चात पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा मानसून के समय को देखते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने के संकल्प दिलाये गये। पोलीथीन की जगह कपड़े के थैले काम में लेने पर बल दिया। पब्लिक पार्क में उपस्थित आमजनों को आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डाॅ करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिकाधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। योगाभ्यास में प्रतिभा कुकणा, गरिमा सुथार, शोभा सारस्वत, निलाक्षी सिंह, पूजा लेघा, पवन सियाग, अजयराज साध, मोहित गहलोत, मोहम्मद वाहिद तथा हिमांशु सारस्वत सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागिता निभाई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!