अधिकाधिक लोगों को राहत देने के दिए निर्देश
बीकानेर, बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनिचामी ने गुरुवार को प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में संचालित विभिन्न कार्यों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आमजन बड़ी संख्या में पहुंचकर पट्टा निर्माण प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। शिविर के दौरान प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन किए जा रहे हैं, जिनमें पट्टा, नामांतरण, लीज मनी, भवन निर्माण स्वीकृति, बेचान एवं ऋण अनापत्ति प्रमाण पत्र, उपविभाजन एवं पुनर्गठन, 90ए तथा स्ट्रीट लाइट मरम्मत संबंधी कार्य शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री ऋषि सुधांशु पांडे, उपायुक्त श्री कुणाल राहड़, राजस्व निरीक्षक श्रीमती नीतू मीणा, कनिष्ठ अभियंता श्री रामजस पुनिया, एसीपी श्री संजय जनागल, वरिष्ठ सहायक श्री अनिल आचार्य, सूचना सहायक श्री अश्वनी शर्मा, सूचना सहायक श्री महेंद्र सिंह, कनिष्ठ सहायक श्री आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ पट्टा वितरण का कार्य भी किया गया। बीडीए आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनिचामी के मार्गदर्शन में उपायुक्त श्री ऋषि सुधांशु पांडे (जोन-ए) एवं उपायुक्त श्री कुणाल राहड़ द्वारा आमजन को पट्टों का वितरण किया गया। उन्होंने शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।














