बीकानेर/जयपुर,19 जून। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने शुक्रवार को राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। कुलगुरु ने राज्यपाल श्री बागडे को विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत कराया और यहां संचालित अखिल भारतीय समन्वित कृषि अनुसंधान परियोजनाओं की प्रगति तथा कृषि अनुसंधान, बीज उत्पादन, प्रसार गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ दुबे ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय बीकानेर के 40वें स्थापना दिवस समारोह का मुख्य आतिथ्य स्वीकार करने का आग्रह किया तथा विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ अमिता शर्मा द्वारा मैनेजमेंट पर लिखी पुस्तक भी रेडी टू बिजनेस एनालिटिक्स की प्रति भेंट की।
उन्होंने राज्यपाल श्री बागडे को शैक्षणिक स्टाफ हेतु प्रक्रियाधीन कैरियर एडवांसमेंट की भी जानकारी दी तथा विश्वविद्यालय के रिक्त पदों की भर्ती प्रकिया की स्थिति, पेंशनर्स के बकाया पेंशन भुगतान सहित विभिन्न जानकारियां भी दी।














