
बीकानेर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत और करबला की कुर्बानी की याद में मौहल्ला डारान में ‘करतब बाजों का दंगल’ आयोजित हुआ। दंगल ने हक की जीत और यजीदी जुल्म के खिलाफ इमाम हुसैन के अदम्य साहस का संदेश दिया।
देर रात तक चले इस अखाड़े में बीकानेर के 13 अखाड़ों ने भाग लिया। मोहल्ला डारान, छीपान, चूड़ी घराना, उस्ताद दमामी, पिंजरा रान, गुजरा, भीस्ती, कुचीलपुरा, डिडू, सिपाही, डारान हम्माला व पठान सहित तमाम अखाड़ों के उस्तादों व खलीफाओं ने करतब दिखाकर हुनर का मुजाहिरा किया।
आयोजन युथ कमेटी के मोहसीन खान, तनवीर, सोहेल खान, तौफीक खान* ने किया। अखाड़े से जुड़े *अनवर अजमेरी* ने बताया कि इस अवसर पर *लतीफ खान, बरकत अली, मोहम्मद सफी, अमजद अली, फिरोज मवका, मोहम्मद इकबाल उस्ताद, सलीम डार, हसन डार, बाबू डार, इस्माइल डार, जावेद डार* सहित तमाम पठ्ठों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
सैयद अख्तर अली, मुजीब खीलजी, सुमेर सिंह, शाकिर अली, खलील अहमद* का भी सम्मान हुआ।














