Bikaner Live

शहरी सेवा शिविर में आवास नामांतरण प्रकरण का हुआ त्वरित निस्तारण


बीकानेर, 20 जून। राजस्थान आवासन मंडल, वृत्त-बीकानेर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में पवनपुरी निवासी श्रीमती एकता पत्नी श्री दिनेश कुमार मोदी के आवास संबंधी नामांतरण प्रकरण का निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान श्रीमती एकता ने अपने आवास के नामांतरण की स्वीकृति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रकरण की जांच एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद राजस्थान आवासन मंडल द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांतरण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

उप आवासन आयुक्त, वृत्त-बीकानेर की ओर से शिविर में श्रीमती एकता को नामांतरण स्वीकृति पत्र सौंपा गया। इससे संबंधित आवास का स्वामित्व विधिवत रूप से उनके नाम हस्तांतरित हो गया।

शिविर के माध्यम से प्रकरण का त्वरित निस्तारण होने पर श्रीमती एकता ने राजस्थान सरकार एवं राजस्थान आवासन मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर आमजन को राहत प्रदान करने और सरकारी सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को एक ही स्थान पर त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!