Bikaner Live

साबरमती-लालगढ-  साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा के उद्घाटन से पूर्व तैयारियों लिया जायजा

महा प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे, श्री अमिताभ ने किया बीकानेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण


रविवार को उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने बीकानेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया । यात्री सुविधाओं को लेकर बारीकी से जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा साबरमती-लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

इस रेलसेवा की उद्घाटन स्पेशल बीकानेर-साबरमती एक तरफा रेलसेवा को दिनांक 21.06.2026 को बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एवं श्री अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

श्री अमिताभ ने बताया कि गाडी संख्या 04707, बीकानेर-साबरमती उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.2026, रविवार को बीकानेर से 09.45 बजे रवाना होकर 23.50 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मेडता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनमाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी, पाटन व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 03 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी  व 02 पॉवरकार सहित कुल 17 डिब्बे होगें।

इस रेलसेवा की नियमित गाडी संख्या 19407, साबरमती-लालगढ प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 22.06.26 से साबरमती से प्रतिदिन 17.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.10 बजे लालगढ पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19408, लालगढ-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.06.26 से लालगढ से प्रतिदिन 21.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पाटन, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड,
नागौर, नोखा व बीकानेर स्टेशनो पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 03 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 23 डिब्बे होगें।

महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने बताया कि इस गाड़ी के संचालित होने से यात्री सुविधा में इजाफा होगा एवं यात्रियों को आसानी से कंफर्म सीट उपलब्ध हो पाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!