Bikaner Live

जी -राम जी मनरेगा कर्मियों ने किया योगाभ्यास



साँखूफोर्ट के राजकीय महात्मा गाँधी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रांगण में समारोहपूर्वक मनाया जायेगा १२वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
स्वस्थ आयु के लिए योग की विषयवस्तु  थीम पर १२ वां विश्व योग दिवस  रविवार जयेष्ठ शुक्ल सप्तमी 21जुन को  सामूहिक प्रोटोकॉल सामान्य योगाभ्यासक्रम  कर सांखुफ़ोर्ट स्थित राजकीय महात्मा गाँधी इंग्लिश मीडियम उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयुष विभाग के स्थानीय आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर (AAM ) नॉडल प्रभारी डॉ नवीन कुमार बेनीवाल के सानिध्य एवं प्रधानाचार्य  सांवरमल कालेर की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत प्रशासक श्रीमती सीता कंवर तथा अन्य गणमान्यों के विशिष्ट आतिथ्य में  आयुष योग प्रशिक्षक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय,महिला योग प्रशिक्षक श्रीमती विनोद कुमारी योग प्राणायाम आसन का योग फॉर हेल्थी एजिंग /लोंजिटी (स्वस्थ आयु के लिए योग)की थीम आधारित प्रोटोकॉल योगाभ्यास करवाया जायेगा ।
आज बारहवें योग दिवस की पूर्व संध्या पर जी-राम-जी/मनरेगा कर्मियों को यौगिक जॉगिक,सूक्ष्म व्यायाम,अनुलोम विलोम, भ्रामरी उदगीथ, प्रणव,भस्त्रिका,तितली आसन,वज्रासन आदि सहित यौगिक क्रियाओं,आसन प्राणायामों सूर्य -चंद्रभेदी,शीतली,शीतकारी,नाड़ी शोधन का अभ्यास करवाकर योग की महत्ता बताई।।
कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के निमित्त हनुमानसिंह शेखावत,सिलोचना मेट,इचरज कन्वर,महेन्द्र मेघवाल,ग्राम सहायक सुरेश धानिया,प्रवीण  दर्जी,आयुष नर्सिंग ऑफिसर चंद्रकला,देवकीनंदन,भवानीशंकर,रजिया बानो,दयानंद,सुमित,संदीप जाखड़,योगेश आदि प्रचार प्रसार व व्यवस्थाओं कर रहें हैं  ।।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!