Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 500 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होंगे योग सत्र


बीकानेर, 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीकानेर जिले के 500 से अधिक शहरी व ग्रामीण आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रातः योग सत्र आयोजित कर स्वस्थ जीवन शैली के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा प्रोटोकॉल अनुसार योग अभ्यास कारवाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के 450 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व जनता क्लिनिक पर योग सत्र लगाकर प्रोटोकॉल अनुसार अभ्यास करवाया जाएगा जिसमें संबंधित चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ, आशा सहयोगिनी व क्षेत्र के आमजन हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पीबीएम अस्पताल, सभी राजकीय व निजी नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र, नर्सिंग स्कूल व नर्सिंग कॉलेज में भी योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि इस बार की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” स्वास्थ्य विभाग के एनपीएनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का अभिन्न अंग है साथ ही बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPHCE) के अंतर्गत भी योग का महत्व सर्व व्याप्त है। उन्होंने बताया कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तैनात चिकित्सक, सीएचओ व एएनएम के नेतृत्व में योग दिवस के आयोजन होंगे। जिन संस्थाओं पर योग सत्र आयोजित नहीं होंगे वहां के अधिकारी कर्मचारी जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय योग समारोह में शिरकत करेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!